Weather Alert: चक्रवाती तूफान के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, ठंड पर IMD का बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 07:09 PM

weather alert rain alert in these states amid cyclonic storm

चक्रवात तूफान मोंथा के असर से देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंडक महसूस होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी...

नेशनल डेस्क: चक्रवात तूफान मोंथा के असर से देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंडक महसूस होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना है।

उत्तर और पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी इन दो दिनों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 अक्टूबर को गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में मोंथा का प्रभाव तेज़

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 27 और 28 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। 27 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में और 27-28 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 27 से 30 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्टूबर को तेलंगाना में खासतौर पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी छाए रहेंगे बादल

26-28 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, 29-31 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना है। 27 से 29 अक्टूबर के बीच ओडिशा में कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज़ बारिश के आसार हैं। बिजली गिरने और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम का मिज़ाज

27 अक्टूबर को दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 से 30 अक्टूबर के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। गुजरात क्षेत्र में 27 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है। अगले पांच दिनों तक राज्य में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में 30 अक्टूबर से बरसेंगे बादल

30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। 29 और 30 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!