Heavy Rain Alert : 85KM की रफ्तार से तेज हवाएं... पंजाब, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कड़ी चेतावनी जारी

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 11:55 PM

heavy rain alert heavy rain alert in these states including punjab up

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी के बीच आई इस बदलाव ने कई इलाकों में ठंड जैसा अहसास करा दिया है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 20 मार्च से देश के 19 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने...

नेशनल डेस्क : देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी के बीच आई इस बदलाव ने कई इलाकों में ठंड जैसा अहसास करा दिया है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 20 मार्च से देश के 19 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पूर्वी और उत्तरी भारत में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 10 से ज्यादा राज्यों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा रहेगा मौसम

Delhi और आसपास के इलाकों में 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ और उत्तम नगर जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान भी गिरकर अधिकतम 22°C और न्यूनतम 14°C तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Uttar Pradesh के कई जिलों-कानपुर, आगरा, गोरखपुर और लखनऊ सहित-में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं Bihar के पटना, दरभंगा, पूर्णिया और किशनगंज में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तूफान

Himachal Pradesh और Uttarakhand में 20 से 22 मार्च के बीच तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। मनाली, शिमला, देहरादून और नैनीताल जैसे इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान और पश्चिमी भारत में भी असर

Rajasthan के जयपुर, बीकानेर और जैसलमेर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है।

अगले कुछ दिन रहेंगे चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलने से बचने को कहा है। आने वाले 3 से 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!