तमिलनाडु में ‘व्हेल की उल्टी’ जब्त, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

Edited By Updated: 21 May, 2023 12:03 PM

whale vomit seized in tamil nadu

तमिलनाडु में तूतीकोरिन समुद्री तट के पास 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 18.1 किलो की व्हेल एम्बरग्रीस जब्त की गई है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 31.6 करोड़ रुपए है।

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में तूतीकोरिन समुद्री तट के पास 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 18.1 किलो की व्हेल एम्बरग्रीस जब्त की गई है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 31.6 करोड़ रुपए है। एम्बरग्रीस व्हेल की उल्टी को कहा जाता है। इसे फ्लोटिंग गोल्ड भी कहा जाता है। एम्बरग्रीस काले रंग का एक पदार्थ होता है और मोम की तरह लगता है। व्हेल मछली की आंत से निकलने वाली एम्बरग्रीस से गंध निकलती है।

 

परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, ये परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रखता है। परफ्यूम बनाने के अलावा इसका इस्तेमाल दवाओं के रूप में भी किया जाता है। इसी वजह से इसकी कीमत बाजार में काफी अधिक है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!