'ये कैसा खाना है, मुझे बीयर लाकर दो...' जेल में बंद सिया के सातवें आसमान पर पहुंचे तेवर, पुलिस भी रह गई हैरान

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 04:46 PM

what kind of food is this bring me some beer   said siya who is in jail

बीते दिनों महाराष्ट्र से दिल झकझोरने वाली खबर सामने आई है। यहां पर लोहागढ़ किले में हुए सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। 20 साल की सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर केतन को गहरी खाई में धकेल के मौत के घाट...

नेशनल डेस्क: बीते दिनों महाराष्ट्र से दिल झकझोरने वाली खबर सामने आई है। यहां पर लोहागढ़ किले में हुए सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। 20 साल की सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर केतन को गहरी खाई में धकेल के मौत के घाट उतार दिया। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी सिया के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। आरोपी सिया से जुड़े अब कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल हत्या के आरोप में सिया जेल में बंद है, लेकिन उसके तेवर अभी सातवें आसमान पर हैं।

जेल में सिया बोली- 'ये कैसा खाना है, मुझे बीयर लाकर दो...'

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिया जेल में मिले खाने को देखकर भड़क गई। उसने उस समय ड्यूटी पर मौजूद लोगों से शराब और बीयर की मांग करते हुए बोली- "ये कोई खाना है? मुझे शराब और बीयर लाकर दो।" एक हत्यारोपी लड़की के मुंह से ऐसी बात सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। हालांकि, पुलिस ने फौरन उसे कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद वह शांत हुई। बताया जा रहा है कि सिया को शराब की गंभीर लत है।

जुर्म कबूलने के बजाय अब एक-दूसरे पर मढ़ रहे दोष

सिया और उसके बॉयफ्रेंड को अलग- अलग बैरक में रखा गया है। इस हादसे में पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में काफी अंतर पाया गया है। पुलिस की कड़ाई के सामने अब दोनों अपनी खाल बचाने में जुट गए हैं और ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ रहे हैं। प्रेमी चेतन ने पूछताछ के दौरान कहा कि वो सिया के साथ एक नई जिंदगी शुरु करना चाहता था, जिसके लिए वो सिया को घर से भगना चाहता था, लेकिन बदनामी के डर से सिया इसके लिए राजी न हुई और दोनों ने इसके लिए केतन को रास्ते से हटाने की बात सोची। फिलहाल पुलिस दोनों के बयानों में आ रहे विरोधाभासों को खंगाल रही है और घटनाक्रम का री-कंस्ट्रक्शन करने की तैयारी में है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!