Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से किन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में होगा इलाज? लिस्ट चेक करने का ये है सही तरीका

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 02:47 PM

which private and government hospitals accept the ayushman card for treatment

आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है।

नेशनल डेस्क: आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। लेकिन कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-से अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए हैं। जानकारी के अभाव में वे ऐसे अस्पताल पहुंच जाते हैं जहां योजना लागू नहीं होती और उन्हें इलाज का खर्च खुद उठाना पड़ता है। इसलिए पहले से अस्पताल की सूची जांच लेना बेहद जरूरी है।

ऑनलाइन अस्पताल सूची देखने का तरीका
आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से योजना से जुड़े अस्पतालों की जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिला चुनें। इसके बाद सरकारी, निजी या सभी अस्पतालों का विकल्प चुन सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बीमारी का प्रकार भी चुन सकते हैं। सर्च करने पर अस्पताल का नाम, पता, संपर्क नंबर और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल जाती है।


अन्य विकल्प भी उपलब्ध
अस्पताल की जानकारी पाने के लिए आयुष्मान ऐप डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें ‘Find Hospital’ फीचर मौजूद रहता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर भी जानकारी ली जा सकती है। गूगल मैप्स में नजदीकी आयुष्मान अस्पताल खोजने का विकल्प भी उपयोगी साबित होता है। अस्पताल जाने से पहले आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड साथ रखना जरूरी है। अस्पतालों में मौजूद आयुष्मान मित्र सहायता डेस्क इलाज से जुड़ी प्रक्रिया समझाने में मदद करती है।


पहले से जानकारी क्यों जरूरी
अगर अस्पताल पैनल में शामिल नहीं है, तो कैशलेस इलाज का लाभ नहीं मिलेगा और मरीज को खुद खर्च करना पड़ सकता है। इससे इलाज में देरी और परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए समय और पैसे की बचत के लिए अस्पताल की जानकारी पहले ही जांच लेना समझदारी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!