Edited By Manisha,Updated: 27 Feb, 2026 10:57 AM

मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय सिनेमा का जश्न एक बार फिर भव्य अंदाज में मनाया जाएगा।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय सिनेमा का जश्न एक बार फिर भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। यह खास शाम टैलेंट, जज़्बात और सितारों और उनके फैंस के बीच के मजबूत रिश्ते को समर्पित होगी। इस मौके पर संगीत की गूंज के बीच, महान एक्टर धर्मेंद्र जी को एक खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। मशहूर म्यूजिक कंपोजर मिथुन और सिंगर पलक मुच्छल अपने सुरों से उनके शानदार सफर और सिनेमा पर उनके गहरे असर को मंच पर जिंदा करेंगे। दर्शक भी इस भव्य शाम को लाइव देखने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और इस खास जश्न का हिस्सा बन सकते हैं।
यह प्रस्तुति भारतीय सिनेमा के उन छह दशकों को सलाम करेगी, जिन्होंने दर्शकों के दिलों को छुआ, एक दौर को पहचान दी और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। धर्मेंद्र जी सिर्फ एक स्टार नहीं थे, वो सिनेमा की पहचान थे, जिनमें गर्मजोशी, हिम्मत, अपनापन और सच्चाई साफ नजर आती थी। उनकी पहचान एक ऐसे इंसान की रही, जो दिल से बेहद नेक और उदार थे। साल 2005 में ज़ी सिने अवॉर्ड्स में धर्मेंद्र जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, “मुझे अवॉर्ड्स बहुत कम मिलते हैं, लेकिन जब भी मिलते हैं, मुझे लगता है कि मेरे फैंस खुद को मुझमें देखते हैं। अब जब मैं यह अवॉर्ड अपने हाथ में लेता हूं, तो मुझे अपने फैंस नजर आते हैं, इसलिए मैं यह शाम अपने सभी प्यारे फैंस को समर्पित करता हूं।”
इस खास श्रद्धांजलि से पहले, मुंबई में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिथुन ने इस प्रस्तुति को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि वो मंच पर क्या खास लेकर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, “इस साल ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में मैं और पलक, महान एक्टर धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं। भारतीय सिनेमा के कई बेहतरीन गाने उनके नाम से जुड़े हैं, जिनमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, मदन मोहन और पंचम दा जैसे महान म्यूजिक डायरेक्टर्स का संगीत शामिल है। मेरा मकसद धर्मेंद्र जी के गानों के जरिए भारतीय संगीत के इतिहास को सबसे खूबसूरत तरीके से मंच पर पेश करना है, ताकि उनकी विरासत को सही सम्मान मिल सके।”
धर्मेंद्र जी का सफर ऐसे किरदारों से भरा रहा, जिन्होंने पर्दे पर हर एहसास को सच्चाई के साथ दिखाया। उनकी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीता और उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कह जाती थी। उन्हें खास बनाता था उनका सादा और सच्चा व्यक्तित्व, जिसमें हिम्मत, प्यार और विनम्रता साफ नजर आती थी। यह श्रद्धांजलि एक बार फिर याद दिलाएगी कि कलाकार भले ही हमारे बीच न रहे, लेकिन उनकी कला हमेशा जिंदा रहती है। जो लोग उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं और जो लोग अब उनकी फिल्मों को जान रहे हैं, उनके लिए यह प्रस्तुति इस बात का सबूत होगी कि असली सितारे कभी खोते नहीं, वो हर सुर, हर सीन और हर कहानी में हमेशा जिंदा रहते हैं।
मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 का यह शानदार जश्न 28 फरवरी और 1 मार्च को मुंबई के एनएससीआई डोम में होगा। इस शाम में शानदार परफॉर्मेंस, सितारों की मौजूदगी और कई यादगार पल देखने को मिलेंगे। इस जश्न को मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत कर रहा है, जबकि एनर्जी ड्रिंक पार्टनर हेल एनर्जी ड्रिंक और स्पेशल पार्टनर्स राजधनी दाल, लोरियल पेरिस ग्लाइकोलिक ग्लॉस, कैडबरी डेयरी मिल्क और बालाजी वेफर्स भी इस खास शाम का हिस्सा हैं।
सिनेमा के फैंस के पास इस भव्य जश्न को लाइव देखने का शानदार मौका है। फ्री इवेंट पास के लिए रजिस्टर करने हेतु व्हाट्सएप पर 7700978488 नंबर पर “FANS” लिखकर भेजें।