क्यों हो रही कोरोना मरीजों के शवों के साथ बदसलूकी? डरा देगी यह तस्वीर

Edited By Updated: 02 Aug, 2020 01:48 PM

why mistreated with dead bodies of corona patients

देश भर में फैला कोरोना वायरस अब तक सैंकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कोरोना काल के बीच कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसे देखकर इंसानियत से ही भरोसा उठ गया है। इस महामारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों के शवों के साथ जिस तरह का बर्ताब किया जा...

नेशनल डेस्क: देश भर में फैला कोरोना वायरस अब तक सैंकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कोरोना काल के बीच कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसे देखकर इंसानियत से ही भरोसा उठ गया है। इस महामारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों के शवों के साथ जिस तरह का बर्ताब किया जा रहा है वह काफी दुख पहुंचाने वाला है।

 

अब तमिलनाडु से भी प्रशासन की लापरवाही की एक और तस्वीर सामने आई है। यहां के थेनी में एक कोरोना संक्रमित महिला का शव ट्रॉली से कब्रिस्तान ले जाया गया। हैरानी की बात है कि बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के 12 घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, ऐसे में मजबूरन उनका शव ट्रॉली में ले जाया गया।


इस तस्वीर ने लोगों में गुस्से के साथ साथ डर भी पैदा कर दिया है। कोरोना मरीज का शव को इस तरह ले जाना कई लोगों के ​जान के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। 75 वर्षीय महिला के परिवार वालों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हे घर में ही क्वारनटीन रहने की सलाह दी गई थी। शुक्रवार को तबीयत अधिक खराब होने के कारण महिला की मौत हो गई।


परिवार वालों का कहना है कि मौत के तुरंत बाद नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन 12 घंटे बीतने के बाद भी वहां कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में शव को एक ट्रॉली में ले जाने की व्यवस्था की गई। एक स्थानीय सफाईकर्मी ने महिला के बेटे की मदद की और शव को शमशान घाट ले जाया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!