पनडुब्बी परियोजना मामले पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री चुप क्यों हैं?: कांग्रेस

Edited By Updated: 16 Jan, 2020 09:18 PM

why the pm and the dm are silent on the submarine project matter

कांग्रेस ने प्रोजेक्ट 75-आई (पनडुब्बी परियोजना) में एक निजी समूह को फायदा पहुंचाने के अपने आरोप को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुप क्यों हैं

नई दिल्लीः कांग्रेस ने प्रोजेक्ट 75-आई (पनडुब्बी परियोजना) में एक निजी समूह को फायदा पहुंचाने के अपने आरोप को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुप क्यों हैं?

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘ 45 हजार करोड़ रुपये की पनडुब्बी परियोजना पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की चुप्पी से कई संदेह पैदा होते हैं।'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘भाजपा सरकार क्या छिपा रही है? प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री खामोश क्यों हैं? सरकार ने रक्षा खरीद प्रक्रियाओं का उल्लंघन क्यों किया?''
PunjabKesari
सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 75-आई (पनडुब्बी परियोजना) में एक निजी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए रक्षा खरीद प्रक्रियाओं (डीपीपी) का उल्लंघन कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया था कि अगले कुछ दिनों के भीतर इस परियोजना के लिए आवेदन करने वाली चार कंपनियों में से एक के चुनाव पर निर्णय होना है और ऐसे में कांग्रेस राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए इस विषय को उठा रही है। दूसरी तरफ, सरकार अथवा रक्षा मंत्रालय या संबंधित निजी समूह की तरफ से कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!