Jharkhand में रूह कंपाने वाली वारदात: पति ने टाइल्स काटने वाली ग्राइंडर मशीन से की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 03:10 PM

wife murdered with a grinder machine in jharkhand

झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिरनी थाना क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और कथित अवैध संबंधों के शक में अपनी 55 वर्षीय दिव्यांग पत्नी की टाइल्स-मार्बल काटने वाली...

Jharkhand Husband Killed Wife : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिरनी थाना क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और कथित अवैध संबंधों के शक में अपनी 55 वर्षीय दिव्यांग पत्नी की टाइल्स-मार्बल काटने वाली इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर मशीन से बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई सन्न है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है जबकि इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को रविवार को मिली। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कुर्सी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दिव्यांग थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार को तत्काल कारर्वाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: सड़क पर अचानक आया जंगली सूअर, बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बेकाबू वैन, 15 यात्री घायल

इसके बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति दौलत साव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम विवाद बढ़ने पर दौलत साव ने कथित रूप से घर के कमरे में ही अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या में टाइल्स-मार्बल काटने वाली ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में मौसम हुआ मेहरबान, सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार ने बताया कि प्रथम द्दष्टया दौलत साव द्वारा अपनी पत्नी कुर्सी देवी की निर्ममता से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के पीछे अवैध संबंध का कारण है या कोई अन्य वजह इसकी जांच जारी है। पुलिस आरोपी दौलत साव समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतका की बहू से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कारर्वाई जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!