'गाय का मांस खिलाया, कलमा और नमाज पढ़ने का दबाव', महिला ने सुनाई जबरन धर्म परिवर्तन की खौफनाक दास्तान

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 11:56 PM

woman narrates horrific tale of forced religious conversion

बिहार के अररिया जिले से एक बेहद चौंकाने और डरावने मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कार से जबरन अगवा कर कई महीनों तक दिल्ली और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव...

नेशनल डेस्कः बिहार के अररिया जिले से एक बेहद चौंकाने और डरावने मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कार से जबरन अगवा कर कई महीनों तक दिल्ली और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव के मो. आलम सहित आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे उसे जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते रहे।

कैसे हुआ अगवा, कहां-कहां रखा बंधक

पीड़िता ने बताया कि उसे कार में जबरन बैठाकर भीमपुर और वीरपुर ले जाया गया। इसके बाद उसे सहरसा ले जाया गया। फिर आरोपी उसे दिल्ली ले गए, जहां उसे महीनों तक बंधक रखा गया। इन सभी जगहों पर उसके साथ लगातार मारपीट, धमकी और प्रताड़ना होती रही।

महिला के आरोप: गाय का मांस खिलाया, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव

महिला का दावा है कि बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसे गाय का मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। उससे कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए दबाव डाला गया, उसके बच्चों को मारने की धमकी दी जाती थी। उसके गहने भी छीन लिए गए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का दौर महीनों तक चलता रहा। महिला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे कई लोग सक्रिय हैं जो महिलाओं को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करते हैं।

कैसे छूटी आरोपी के चंगुल से

पीड़िता के मुताबिक, एक दिन उसे मौका मिला और वह किसी तरह भाग निकली। फिर वह अपने पति के साथ अररिया वापस पहुंची और सीधे कोर्ट गई। कोर्ट में उसने पूरी कहानी न्यायाधीश के सामने बयान की।

कोर्ट का आदेश: तुरंत दर्ज हो FIR

मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता के. एन. विश्वास ने बताया कि: महिला ने अगवा करने, बंधक बनाकर रखने, प्रताड़ित करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष को तत्काल FIR दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चा

मामला सामने आने के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल है। पीड़िता का कहना है कि वह चाहती है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि किसी और महिला के साथ ऐसा न हो सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!