YouTube का नया धमाका: अब बिना कैमरा के सामने आए शूट होंगे Video, जानें कैसे काम करेगा यह जादुई फीचर?

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 09:47 AM

you can now shoot on youtube without facing the camera

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) एक क्रांतिकारी फीचर लेकर आ रहा है। अब आपको हर वीडियो के लिए तैयार होकर कैमरे के सामने बैठने की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब जल्द ही 'एआई डिजिटल अवतार' (AI Digital Avatar) लॉन्च करने वाला है जो आपकी जगह आपके...

YouTube AI Digital Avatar Feature : कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब (YouTube) एक क्रांतिकारी फीचर लेकर आ रहा है। अब आपको हर वीडियो के लिए तैयार होकर कैमरे के सामने बैठने की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब जल्द ही 'एआई डिजिटल अवतार' (AI Digital Avatar) लॉन्च करने वाला है जो आपकी जगह आपके शॉर्ट्स वीडियो में नजर आएगा। यह अवतार बिल्कुल आपकी तरह दिखेगा और आपकी ही आवाज में बात भी करेगा।

PunjabKesari

कैसे तैयार होगा आपका डिजिटल जुड़वां?

यूट्यूब का यह नया एआई टूल क्रिएटर्स की मेहनत को आधा कर देगा। इसे सेट करना बेहद आसान है:

PunjabKesari

एडिटिंग और कंट्रोल आपके हाथ में

यह फीचर यूट्यूब ऐप और यूट्यूब क्रिएट दोनों जगह उपलब्ध होगा। आप जब चाहें अपने अवतार की शक्ल (Appearance) और आवाज को बदल या दोबारा रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं तो अवतार को डिलीट करने का पूरा अधिकार आपके पास होगा। पहले केवल फोटो से वीडियो बनता था, लेकिन अब इसमें आपकी असली आवाज का जादू भी जुड़ेगा।

PunjabKesari

शॉर्ट्स को रीइमेजिन करने की ताकत

यूट्यूब केवल अवतार तक ही सीमित नहीं है वह दो और दमदार एआई टूल्स ला रहा है:

  • ऐड ऑब्जेक्ट (Add Object): इसकी मदद से आप अपने वीडियो के किसी भी सीन में एआई की मदद से नई चीजें (जैसे- कार, पेड़ या कोई वस्तु) जोड़ सकेंगे।

  • रीइमेजिन (Reimagine): यह टूल आपके वीडियो के एक साधारण फ्रेम को पूरी तरह से नए और शानदार एआई वीडियो में बदल देगा। इसके लिए आप खुद निर्देश (Prompts) भी लिख सकेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!