अब Lock Screen के बाद भी बैकग्राउंड पर बजेगा म्यूजिक, Youtube का नया धांसू फीचर मचाएगा तहलका!

Edited By Updated: 07 Mar, 2025 10:26 AM

youtube s new amazing feature will create a stir

YouTube दुनियाभर में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। यह यूजर्स को कई शानदार फीचर्स देता है लेकिन ऐड फ्री म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होता है। अब YouTube ने एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया...

नेशनल डेस्क। YouTube दुनियाभर में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। यह यूजर्स को कई शानदार फीचर्स देता है लेकिन ऐड फ्री म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होता है। अब YouTube ने एक नया और किफायती प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम YouTube Premium Lite है।

क्या है YouTube Premium Lite?

YouTube Premium Lite एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसे फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इस प्लान की कीमत 7.99 डॉलर (करीब 695 रुपये प्रति महीना) रखी गई है। यह मौजूदा प्रीमियम प्लान से सस्ता है और उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो एड फ्री वीडियो का मजा लेना चाहते हैं।

किन देशों में मिलेगा यह प्लान?

अभी यह प्लान सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और थाईलैंड में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि भारत में इसे कब लाया जाएगा इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

भारत में YouTube Premium की कीमत

भारत में YouTube Premium का मौजूदा प्लान इस प्रकार है:

➤ मंथली प्लान: ₹149 प्रति महीना
➤ तीन महीने का प्लान: ₹459
➤ फैमिली प्लान: अलग से उपलब्ध

अगर YouTube Premium Lite भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत मौजूदा प्रीमियम प्लान से कम हो सकती है।

YouTube Premium के फायदे

YouTube Premium लेने पर यूजर्स को ये खास सुविधाएं मिलती हैं:

➤ Ad-Free Streaming – बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देख सकते हैं।
➤ YouTube Music – गानों को बिना किसी रुकावट के सुन सकते हैं।
➤ Background Play – मोबाइल लॉक करने के बाद भी गाने चलते रहेंगे।

वहीं YouTube के इस नए प्लान से उन यूजर्स को फायदा मिलेगा जो एड फ्री स्ट्रीमिंग चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। अब देखना होगा कि यह प्लान भारत में कब तक लॉन्च होता है और इसमें क्या खास बदलाव किए जाते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!