कस्टमर के सवाल पर Zomato ने कहा- मां कसम, वायरल हुई मजेदार चैट

Edited By Updated: 14 Feb, 2019 06:46 PM

zomato give funny reply to customer

ऑनलाइन फूड ऑर्डर सर्विस ज़ोमैटो लगातार किसी न किसी कारणों से चर्चा में रहता है। सर्विस ब्वॉय के फूड टेस्ट के बाद अब ज़ोमैटो की चैट चर्चा का विषय बनी हुई है। कस्टमर से  ज़ोमैटो ऑपरेटर की बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है...

नेशनल डेस्क: ऑनलाइन फूड ऑर्डर सर्विस ज़ोमैटो लगातार किसी न किसी कारणों से चर्चा में रहता है। सर्विस ब्वॉय के फूड टेस्ट के बाद अब ज़ोमैटो की चैट चर्चा का विषय बनी हुई है। कस्टमर से  ज़ोमैटो ऑपरेटर की बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 PunjabKesari

दरअसल एक यूजर ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि यूजर कस्टमर केयर से अपने ऑर्डर के बारे में पूछताछ कर रहा है। ऑपरेटर अपने कस्टमर को कह रहा है कि उन्हें दोबारा ऑर्डर करना होगा, इसके बाद कस्टमर जोमैटो से रिफंड की मांग कर रहा है। वहीं इसी बीच कस्टमर अपने सर्विस पर्सन से 'मां कसम' खाने को कहता है। जिसके जवाब में ज़ोमैटो ऑपरेटर लिखता है मां कसम।
PunjabKesari

इस चैट को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में स्विगी के एक ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ था। इसमें डिलीवरी ब्वॉय के बारे में जानकारी थी कि उसने कॉमर्स के मास्टर्स किया है। ऑर्डर करने वाले ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था कि देश का क्या हाल हो गया है कि इतना पढ़ा लिखा शख्स मेरे जैसे टीनएजर को खाना पहुंचा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!