आतंकी तारा के साथी अमरजीत को जेल भेजा

Edited By Updated: 18 Feb, 2015 03:07 AM

article

आतंकी जगतार सिंह तारा से की गई पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किए गए उसके साथी अमरजीत सिंह को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां ...

भटिंडा (परमिंद्र): आतंकी जगतार सिंह तारा से की गई पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किए गए उसके साथी अमरजीत सिंह को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार जगतार सिंह तारा मरहूम मुख्यमंत्री बेअंत सिंह व अन्य की हत्या करने के आरोपों में नामजद है जिसे पुलिस थाईलैंड से लेकर आई है। इस दौरान पुलिस की ओर से तारा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी जिसके आधार पर उसके एक साथी अमरजीत सिंह निवासी मोहाली को गत दिनों गिरफ्तार किया गया था।

गत दिनों तारा को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अमरजीत सिंह का पुलिस ने 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर मंगलवार को पुलिस ने अमरजीत सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!