Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 07:34 PM

पंजाब सरकार के तानाशाही रवैये के चलते पंजाब केसरी ग्रुप के परिसरों और प्रेस पर जीएसटी विभाग की रेड को लेकर भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने टवीट करते हुए कहा है कि 'रेड करके, रेस नहीं जीती जा सकती...
पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार के तानाशाही रवैये के चलते पंजाब केसरी ग्रुप के परिसरों और प्रेस पर जीएसटी विभाग की रेड को लेकर भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने टवीट करते हुए कहा है कि ''रेड करके, रेस नहीं जीती जा सकती @BhagwantMann साहिब, अब और कुछ नहीं मिला तो आपने टैक्स को ही टूल बना लिया। समय आने वाला है जब पंजाब की जनता आपको जवाब देगी।''
बता दें कि पंजाब में मीडिया पर बढ़ते दबाव और पंजाब केसरी परिसरों पर GST रेड को लेकर कई बड़े नेता हक में उतरे हैं, वहीं अब भाजपा नेता जीवन गु्प्ता ने भी पंजाब सरकार पर हमला बोला है। सरकार की इस कार्रवाई को लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया है, वहीं सरकार इसे कानूनी कार्रवाई करार दे रही है।