Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 08:04 PM

पंजाब केसरी समूह पर जी.एस.टी. रेड को लेकर पूर्व अकाली नेता माणिक गोयल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीक्षा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक है पंजाब सरकार के इशारे पर जीएसटी टीमों ने पंजाब केसरी ग्रुप के जालंधर और अन्य जगहों पर छापे मारे...
पंजाब डैस्क : पंजाब केसरी समूह पर जी.एस.टी. रेड को लेकर पूर्व अकाली नेता माणिक गोयल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीक्षा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्मनाक है पंजाब सरकार के इशारे पर जीएसटी टीमों ने पंजाब केसरी ग्रुप के जालंधर और अन्य जगहों पर छापे मारे हैं। ये एक और उदाहरण है आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा मीडिया की आवाज को दबाने की लगातार कोशिश की। क्योंकि यह कोई सामान्य कार्रवाई नहीं है, उसी संस्था को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट सहित सभी अदालतों ने साफ कह दिया है कि वह मीडिया की आवाज को दबा नहीं सकती। लेकिन आम आदमी पार्टी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। यही कारण है कि मैं कहता हूं कि सभी छोटे और बड़े मीडिया आउटलेट को एक होना चाहिए। आज उनकी बारी है कल आपकी बारी है, पंजाब की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।