‘जान से मारने की धमकी मिल रही है’- गोविंदा के मैनेजर ने खोली डरावनी कहानी

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 11:00 PM

govinda s manager revealed a terrifying story

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह पारिवारिक नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है। गोविंदा के मैनेजर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया है कि अभिनेता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और...

नेशनल डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह पारिवारिक नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला है। गोविंदा के मैनेजर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया है कि अभिनेता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और हाल ही में उन पर हमला करने की कोशिश भी की गई।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने अभिनेता को उनके घर पर ही निशाना बनाने की साजिश रची थी। हालांकि, सतर्कता और आत्मरक्षा के चलते गोविंदा उस घटना में सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। उस समय उनके पास लाइसेंसी हथियार और मोबाइल फोन मौजूद था, जिससे स्थिति संभाली जा सकी।

ANI से बातचीत में शशि सिन्हा ने कहा कि उन्हें बीते कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस रात हमला हुआ, गोविंदा ने साहस दिखाते हुए हमलावरों को मौके से भगा दिया। घटना के बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और उस रात का वीडियो भी सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, अस्पताल से गोविंदा का एक भावुक वॉइस मैसेज सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपनी सेहत को लेकर आश्वस्त किया। गोविंदा ने कहा कि गोली लगने के बाद अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम ने समय रहते इलाज कर दिया।

अपने संदेश में अभिनेता ने डॉक्टरों, चाहने वालों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी की दुआओं और आशीर्वाद से वह खतरे से बाहर हैं।

काम पर लौटने की तैयारी

मैनेजर ने यह भी खुलासा किया कि गोविंदा अब फिर से एक्टिव होकर फिल्मों में वापसी की योजना बना रहे हैं। उनके पास कई स्क्रिप्ट्स आई हैं और वह चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। शशि सिन्हा के अनुसार, गोविंदा आज भी वही सिद्धांत अपनाते हैं- अगर कहानी पसंद नहीं आई, तो किसी भी प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया जाता है।

भले ही हाल के वर्षों में उनकी कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं आई हो, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता अब भी कायम है। कई निर्माता और कलाकार उनसे संपर्क में हैं और सही मौके का इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!