पंजाब के 9 जिलों में आज फिर बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 02:59 PM

punjab rain alert

बीते दिनों से पंजाब के कई जिलों में निकल रही धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली है। वहीं आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।

पंजाब डेस्क : बीते दिनों से पंजाब के कई जिलों में निकल रही धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली है। वहीं आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध को लेकर जिन जिलों में चेतावनी दी गई है, उनमें जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, बरनाला, संगरूर, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। इसके साथ ही  9 जिलों में जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर और पठानकोट में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। वहीं अगले तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, हालांकि इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!