जब तक पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नहीं सुधरी, कोई निवेश करने नहीं आएगाः केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सोमप्रकाश

Edited By Updated: 30 Apr, 2023 01:14 PM

until the law and order situation improves in punjab somprakash

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सोम प्रकाश ने दावा किया है कि पंजाब में जब तक कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती तब तक बाहरी लोग उद्योग लगाने के लिए आगे नहीं आएंगे। पंजाब लगातार पिछड़ रहा है जिसके लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार है।

जालंधर (अनिल पाहवा): केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सोम प्रकाश ने दावा किया है कि पंजाब में जब तक कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती तब तक बाहरी लोग उद्योग लगाने के लिए आगे नहीं आएंगे। पंजाब लगातार पिछड़ रहा है जिसके लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब तथा केंद्र के संबंधों से लेकर भाजपा के पंजाब के गांवों में हो रहे स्वागत तक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। पेश उनसे हुई बातचीत के अंश :-

बेरोज़गारी को कैसे खत्म करेगी केंद्र सरकार की ?
भारत दुनिया का आज 5वीं  सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और दुनिया भारत को अब अलग नजरिए से देख रही है। किसी भी तरह की आफत के दौरान अब भारत को याद करते हैं और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हो पाया है। विदेश निवेश बढ़ रहा है और देश की अर्थ व्यवस्था और मजबूत हो रही है। आने वाले समय में यह कई और देशों कों पीछे छोड़ देगा। देश में बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार अपनी तरफ से बड़े स्तर पर काम कर रही है। नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। देश के 668 जिलों में स्टार्टअप शुरू हुए हैं जिसके कारण कितने ही लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। देश 2047 तक शक्तिशाली देश के रूप में उभरेगा और देश से बेरोजगारी पुरी तरह खत्म हो जाएगी।

पंजाब को लेकर क्या प्लान है केंद्र का ?
केंद्र की तरफ से पंजाब के साथ तालमेल की कमी नहीं रखी गई है। सभी राज्यों के साथ एक तरह का व्यवहार हो रहा है। यहा स्टार्टअप प्रोजैक्ट शुरू किए गए हैं उनमें कई पंजाब में भी लगे है जिनके लिए केंद्र ने मंजूरी दी है। राज्यों को इसके लिए बकायदा प्रोतसाहित किया जा रहा है और उन्हें अवार्ड दिए जाते हैं। पंजाब में जहां तक उद्यौगिक विकास की बात है जब तक राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होती तब तक निवेशकों को लाना बेहद मुश्किल होगा। जब किसान आंदोलन चल रहा था तब अंबानी और अंडानी के गोदामों के बाहर धरने लगे रहे, जिसके कारण निवेशक पंजाब में कोई इंडस्ट्री लगाने से कतराने लगे। अब पिछले  करीब 1 साल से कानून व्यवस्था की दुर्गत हो गई है तो ऐसे में कौन आकर पंजाब में निवेश करेगा।

पंजाब की स्थिति कौन सुधारेगा ?
पंजाब में माहौल को बेहतर बनाना सरकार के हाथ में है। यहां के लोगों को सोचना होगा की इस तरह की सरकार चुनी जाए जो राज्य की तरक्की में अहम योगदान दे सके। राज्य के लोग पिछली सरकारों से परेशान थे जिसके कारण एक वैक्युम बन गया था, जिसके कारण पूरा वोट आम आदमी पार्टी के खाते में चला गया। अब लोगों को समझ आ गई है कि 'आप' के कहने और करने में बहुत अंतर है। पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर योगी जैसे सी.एम. की डिमांड इस समय चरम पर है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने तो यह कहा ही है पंजाब के सी.एम. योगी होते तो उनका बेटा नहीं मरता। अब इसके बाद गांवो में भी इस बात को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी है तथा लोग पंजाब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे सी.एम. की डिमांड करने लगे हैं क्योंकि लोग पंजाब के मौजूदा माहौल से परेशान हो गए हैं।  

अकाली दल से अलग हो कर पंजाब के गावों में भाजपा को दिक्कत नहीं ?
पंजाब के गांवों को लेकर भाजपा सोचती थी कि उन्हें दिक्कतों का सामना करना होगा क्योंकि पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। राज्य की अमन और शान्ति के लिए भाजपा ने 117 में से 23 सीटों पर ही सबर किया लेकिन अब जब हम लोग जालंधर लोकसभा उप चुनाव को लेकर गांवों में जा रहे हैं तो लोग भरपूर स्वागत कर रहे हैं जैसा कि हमने सोचा भी नहीं था।  

पंजाब की बड़ी समस्या क्या है ?
राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के बाद ड्रग्स सबसे बड़ी समस्या है। पंजाब में ड्रग्स को लेकर बड़ी देर से चर्चा चल रही है लेकिन आज तो माहौल यह हो गया है कि घर-घर में नशा पहुंच गया है। पंजाब के युवक मर रहे हैं। ऐसी स्थिति में पंजाब का भला कैसे हो सकता है। ड्रग्स और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों के हल के लिए दमदार सरकार की जरुरत है। 'आप' की सरकार यह सब क्यों नहीं कर पा रही कुछ तो कारण होगा वरना पंजाब की हालत ऐसी न होती। 

अकाली दल से क्या फिर होगा गठबंधन ?
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा गठजोड़ को लेकर फैसला संसदीय बोर्ड के हाथ में है । लेकिन अभी तक यह सब अफवाह है और यह अफवाह शायद इसलिए फैलाई जा रही है कुछ लोग इस मामले में लोगों की भावना जानना चाहते हैं।  वैसे भी शिरोमणि अकाली दल को हमने नहीं छोड़ा वो ही हमें छोड़ कर गएथे। हमारा गठजोड़ काफी लंबा चला और इस बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने स्तर पर कई चीजों को इगनोर भी किया। 

सत्यापाल मलिक पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, क्या कहेंगे आप ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना इससे बड़ी कोई बेवकूफी नहीं होगी। पूर्व  गवर्नर सत्यपाल मलिक जो आरोप लगा रहे हैं या तो अदालत में प्रमाणित करें। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की सराहना कर रहा है। फिर किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ सच नहीं हो सकता। मोदी के नेतृत्व में देश में दूसरे कार्यकाल में भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। जनता तो बेवकूफ नहीं है

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!