T20 World Cup से पहले भारत की दमदार तैयारी, वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से दी मात

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 10:48 PM

india defeated south africa by 30 runs in the t20 world cup warm up match

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, और उससे पहले मेजबान भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों का शानदार प्रदर्शन किया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में भारत ने हर...

नेशनल डेस्क : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, और उससे पहले मेजबान भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों का शानदार प्रदर्शन किया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में भारत ने हर विभाग में संतुलित खेल दिखाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज़ में रन बटोरे और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी को लगातार दबाव में रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन ही बना सकी, जिससे भारत ने यह मुकाबला 30 रनों से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजी में भी प्रयोग किए और कुल 9 गेंदबाजों को आजमाया। हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक भी ओवर नहीं फेंका, लेकिन अन्य गेंदबाजों ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। वॉर्मअप मैच में मिली यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!