पत्नी से हुआ विवाद, बेटे बुजुर्ग मां को बेरहमी से मार डाला

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 12:28 AM

after an argument with his wife the son brutally murdered his elderly mother

ग्रेटर नोएडा में जेवर थानाक्षेत्र के दयौरार गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से परात से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल डेस्क : ग्रेटर नोएडा में जेवर थानाक्षेत्र के दयौरार गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से परात से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय सुधीर कुमार ने बताया कि दौयरार गांव में वीरेंद्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रुक्मणी का बुधवार को अपने 25 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद कृष्ण ने डंडे और परात से अपनी मां पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि लोग रुक्मणी को घायलावस्था में एक नजदीकी अस्पताल में ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त के अनुसार वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कृष्ण कुमार काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है तथा उसका कई जगह से इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। कुमार के अनुसार वीरेंद्र का कहना है कि पिछले लगभग 10 दिनों से कृष्ण घर भी नहीं आ रहा था, वह मंगलवार शाम को ही उसे घर लेकर आए थे तथा बुधवार को रुक्मणी से उसका कुछ विवाद हो गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!