सोना 369 रुपये गिरा, चांदी 390 रुपये लुढ़की

Edited By Updated: 14 Jan, 2021 05:08 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) नरम वैश्विक रुख के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 369 रुपये गिरकर 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) नरम वैश्विक रुख के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 369 रुपये गिरकर 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार को सोना 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 390 रुपये गिरकर 64,534 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। यह बुधवार को 64,924 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुर्इ थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,842 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 25.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मजबूत डॉलर के दम पर सोना का भाव नीचे चल रहा है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!