Bullion Market: लगातार तीसरे दिन टूटी चांदी, सोना भी फिसला, चेक करें कितनी आई गिरावट

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 10:54 AM

silver falls for the third consecutive day gold also slips

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपए घटकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाज़ार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार...

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपए घटकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाज़ार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 400 रुपए घटकर 1,59,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। 

लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, चांदी की कीमत 5,000 रुपए घटकर 2,60,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,65,700 रुपएप्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 72.89 डॉलर प्रति औंस रह गई। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!