सुकेश चंद्रशेखर पत्नी के साथ अतिरिक्त मुलाकात की मांग को लेकर 17 दिन से भूख हड़ताल पर

Edited By Updated: 18 May, 2022 12:22 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली की जेल में बंद ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अपनी पत्नी के साथ अतिरिक्त मुलाकातों की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर 17 दिन से भूख हड़ताल कर रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने 23 अप्रैल से दो मई तक और चार मई से 12 मई तक भोजन नहीं किया तथा उसे जेल औषधालय में तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कदाचार के लिए उसे कारावास की सजा दिए जाने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी मांग है कि तिहाड़ की जेल संख्या छह में बंद उसकी पत्नी से उसकी मुलाकात की व्यवस्था की जाए। उसे पहले ही महीने में दो बार यानी हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को अपनी पत्नी के साथ जेल में मुलकात की अनुमति दी जा चुकी है, जैसा कि अन्य कैदियों के साथ होता है। वह इनके अलावा अतिरिक्त मुलाकात चाहता था, जिसकी अनुमति नहीं है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!