डीजीसीए ने सुरक्षा कारणों से दो प्रशिक्षण केंद्रों में परिचालन बंद किया

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 07:56 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने मध्य प्रदेश और गुजरात में गंभीर सुरक्षा कारणों से दो उड़ान प्रशिक्षण केंद्रों पर परिचालन बंद कर दिया है।

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने मध्य प्रदेश और गुजरात में गंभीर सुरक्षा कारणों से दो उड़ान प्रशिक्षण केंद्रों पर परिचालन बंद कर दिया है।
एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “एक मामले में, रनवे के उड़ान के लायक होने तक उसे बंद कर दिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उसमें गिट्टी उखड़ गई थी और सतह ऊंची नीची हो गई थी जिससे उड़ान के लिए वह सुरक्षित नहीं था।”
बयान में कहा गया कि दूसरे मामले में एक उड़ान केंद्र के तीन विमानों में कुछ खराबी थी और इसके बावजूद उनका परिचालन किया जा रहा था। डीजीसीए ने कहा, “इस उड़ान प्रशिक्षण केंद्र (दूसरे मामले में) तीन सप्ताह के लिए परिचालन बंद किया गया है। चीजें दुरुस्त होने के बाद इसे खोला जाएगा।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!