बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए

Edited By PTI News Agency,Updated: 28 Jan, 2023 01:59 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी शुक्रवार को राज्य के औरंगाबाद जिले के लदुइया पहाड़ इलाके के पास से की गयी।

अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल ने पहले 13 प्रेशर आईईडी बरामद किए और बाद में पास की एक गुफा से करीब एक किलोग्राम वजन के 149 ऐसे बम बरामद किए।

यह अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

नक्सल रोधी अभियान बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन इलाकों में से अधिकतर जगहों पर अब उनका नियंत्रण है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!