अन्नाद्रमुक से जुड़े तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Edited By Updated: 25 Jul, 2021 10:33 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 25 जुलाई (भाषा) अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर के खिलाफ साझेदारी वाली दो कंपनियों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज...

चेन्नई, 25 जुलाई (भाषा) अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर के खिलाफ साझेदारी वाली दो कंपनियों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज गई है।

तमिलनाडु के करूर क्षेत्र से आने वाले अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता विजयभास्कर वर्ष 2016 में सत्ता वापसी के बाद दिवंगत जयललिता की सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे थे। घोषित आय से अधिक की संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तक राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर रहे।

विजयभास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद कुछ दिन पहले सर्तकता अधिकारियों ने उनसे जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, प्राथमिकी का विवरण अब सामने आया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, वर्ष 2016-2021 के दौरान मंत्री रहे विजयभास्कर ने अपने और अपनी पत्नी के नाम करीब 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की जोकि उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतों से मेल नहीं खाती है।

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री ने उन दो साझोदारी वाली कंपनियों के नाम पर आठ संपत्तियां अर्जित कीं जिसमें वह और उनकी पत्नी साझेदार हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!