तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

Edited By Updated: 26 May, 2023 11:40 AM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 26 मई (भाषा) आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को यहां समन्वित छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 26 मई (भाषा) आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को यहां समन्वित छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मामले की विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि मंत्री से कथित तौर पर जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में छापे मारे जा रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी मंत्री के निकट संबंधियों और कुछ ठेकेदारों के घरों पर छापे मार रहे हैं।

करूर से द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता बालाजी के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है।

इस बीच करूर में शरारती तत्वों ने कथित तौर पर आयकर विभाग के अधिकारियों की कार क्षतिग्रस्त कर दी जिससे वहां तनाव फैल गया।

द्रमुक के कद्दावर नेता से जुड़े परिसरों पर छापे ऐसे वक्त में मारे जा रहे हैं जब मुख्यमंत्री एम के स्टालिन विदेश यात्रा पर हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!