आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, एक घंटे तक चली गोलीबारी, 3 जवान घायल

Edited By Updated: 17 Oct, 2025 09:05 AM

assam grenade attack on army camp three soldiers injured

असम के तिनसुकिया जिले में स्थित काकोपाथार आर्मी कैंप पर देर रात भीषण हमला हुआ जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आधी रात के आसपास हुए इस हमले में तेज़ गोलीबारी और कई ग्रेनेड धमाकों की आवाज़ें गूंज उठीं जिसने स्थानीय निवासियों को जगा दिया। गोलीबारी का...

नेशनल डेस्क। असम के तिनसुकिया जिले में स्थित काकोपाथार आर्मी कैंप पर देर रात भीषण हमला हुआ जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आधी रात के आसपास हुए इस हमले में तेज़ गोलीबारी और कई ग्रेनेड धमाकों की आवाज़ें गूंज उठीं जिसने स्थानीय निवासियों को जगा दिया। गोलीबारी का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला।

हमले में तीन जवान घायल

प्रारंभिक जांच और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाया। कैंप पर ग्रेनेड फेंके गए जिसके कारण सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस बल तुरंत सक्रिय हुए और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। किसी भी तरह की संभावित खतरे को देखते हुए नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन

हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक ट्रक बाद में पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश के तेंगापानी क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद किया गया है। बरामद किए गए वाहन में ग्रेनेड के अवशेष और हथियारों के निशान मिले हैं जो अब पुलिस और सेना की जांच का केंद्र बने हुए हैं।

ULFA(I) पर संदेह

हालांकि अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शुरुआती संदेह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) यानी ULFA(I) की ओर जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस कोण से गहनता से जांच कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर असम में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों की ओर इशारा करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!