सावधान! क्या सेंधा नमक भी बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का खतरा? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 12:45 PM

can rock salt also increase the risk of heart attack the doctor revealed a shoc

आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के नाम पर कई लोग अपनी डाइट में सेंधा नमक को शामिल कर रहे हैं। आम धारणा बन गई है कि सेंधा नमक सामान्य सफेद नमक से ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित होता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में सेंधा नमक का...

नेशनल डेस्क: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के नाम पर कई लोग अपनी डाइट में सेंधा नमक को शामिल कर रहे हैं। आम धारणा बन गई है कि सेंधा नमक सामान्य सफेद नमक से ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित होता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में सेंधा नमक का सेवन किया जाए तो क्या यह दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाल के दिनों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि सेंधा नमक का अधिक इस्तेमाल हार्ट के लिए ठीक नहीं है।

डॉक्टर की राय में क्या है सच्चाई
इस विषय पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, फरीदाबाद के डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉक्टर बिनय पांडे का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले यह समझना जरूरी है कि सेंधा नमक और सामान्य टेबल सॉल्ट में वास्तव में फर्क क्या है। लोगों को अक्सर लगता है कि सेंधा नमक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि हकीकत थोड़ी अलग है।


सेंधा नमक और सामान्य नमक में अंतर समझना जरूरी
डॉक्टर के अनुसार सेंधा नमक और सामान्य नमक दोनों का मुख्य घटक सोडियम क्लोराइड ही होता है। सेंधा नमक कम प्रोसेस्ड होता है और इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कुछ सूक्ष्म खनिज बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि ये मिनरल्स इतनी कम मात्रा में होते हैं कि दिल की सेहत को कोई खास सुरक्षा नहीं देते। यानी सिर्फ खनिजों की मौजूदगी की वजह से सेंधा नमक को पूरी तरह हेल्दी मान लेना सही नहीं है।


क्या सेंधा नमक से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
डॉक्टर बिनय पांडे बताते हैं कि हार्ट अटैक का खतरा नमक के प्रकार से ज्यादा शरीर में जाने वाले कुल सोडियम पर निर्भर करता है। चाहे सेंधा नमक हो या सामान्य सफेद नमक, अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर बना रहने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम काफी बढ़ जाता है। एक बड़ी गलतफहमी यह भी है कि सेंधा नमक “नेचुरल” होने के कारण इसे जितना चाहें उतना खाया जा सकता है, जबकि शरीर सेंधा नमक और सामान्य नमक से मिलने वाले सोडियम में कोई फर्क नहीं करता।


ज्यादा सोडियम से दिल पर पड़ता है असर
अधिक मात्रा में सोडियम लेने से शरीर में पानी रुकने लगता है, जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि ज्यादा नमक का सेवन दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है, चाहे नमक किसी भी प्रकार का हो।


दिल की सेहत के लिए क्या रखें ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा सिर्फ सेंधा नमक की वजह से नहीं होता, बल्कि ज्यादा नमक खाना, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान, डायबिटीज और मानसिक तनाव जैसे कई कारण इसके पीछे होते हैं। सेंधा नमक अपने आप में हार्ट अटैक का कारण नहीं है, लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, कम नमक का इस्तेमाल और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!