देश का पहला मामला, केरल में ट्रांसजेंडर कपल बने माता-पिता, बच्चे की लैंगिक पहचान छुपाई

Edited By Anil dev,Updated: 09 Feb, 2023 11:16 AM

kerala transgender jiya paval government medical college

केरल के एक ट्रांसजैंडर युगल ने बुधवार को माता-पिता बनने की घोषणा की। जोड़े ने हाल में गर्भावस्था की जानकारी सांझा की थी, जो देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है। ट्रांसजैंडर जोड़े के एक सदस्य जिया पावल ने बताया, ‘‘सरकारी मैडीकल कालेज एवं...

नेशनल डेस्क: केरल के एक ट्रांसजैंडर युगल ने बुधवार को माता-पिता बनने की घोषणा की। जोड़े ने हाल में गर्भावस्था की जानकारी सांझा की थी, जो देश में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है। ट्रांसजैंडर जोड़े के एक सदस्य जिया पावल ने बताया, ‘‘सरकारी मैडीकल कालेज एवं अस्पताल में सुबह साढ़े नौ बजे आप्रेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ।’’

 पावल ने कहा कि जहाद (जच्चा) और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि, जोड़े ने बच्चे की लैंगिक पहचान की जानकारी सांझा करने से इंकार कर दिया और कहा कि अभी वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। पावल ने पार्टनर जहाद के 8 महीने की गर्भवती होने के संबंध में इंस्टाग्राम पर हाल ही में घोषणा की थी। यह युगल बीते 3 साल से साथ रह रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!