झटपट बनाएं आलू-मटर की सब्जी

Edited By Updated: 01 Sep, 2018 12:16 PM

बड़ी आसानी से और तुरंत बन जाने वाली आलू मटर की सब्जी सभी के घरों में अक्सर बनाई जाती है।

बड़ी आसानी से और तुरंत बन जाने वाली आलू मटर की सब्जी सभी के घरों में अक्सर बनाई जाती है। सूखी और तरीदार दोनों ही तरह से तैयार होने वाली इस करी का स्वाद बेहद बढ़िया होता है। आइए हम और आप मिलकर बनाएं स्वाद से भरी आलू मटर की सब्जी।

सामग्री
आलू - 500 ग्राम
टमाटर - 350 ग्राम
अदरक - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 3
घी - 3 टेबल स्पून
जीरा - 1 चम्मच
प्याज - 160 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टेबल स्पून
आमचूर पाऊडर - 1/2 टी-स्पून
गर्म पानी - 80 मिलीलीटर
हरे मटर - 225 ग्राम
गर्म पानी - 500 मिलीलीटर
नमक - 1 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 500 ग्राम आलू को छील कर टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
2. 350 ग्राम टमाटर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
3. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें, अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर प्यूरी बनाएं।
4. कड़ाही में घी गर्म करें,जीरा भूनें। इसके बाद प्याज डालकर भूनें।
5. फिर इसमें प्यूरी डालें। कम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। अब लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा आमचूर पाऊडर मिलाएं।
7. 80 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
8.  हरे मटर तथा आलू डालें। फिर 500 मिलीलीटर गर्म पानी तथा 1 1/2 चम्मच नमक मिलाएं।
9. इसे उबाल आने दें।
10. इसे ढक्कन से ढकें और कम आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। 1 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं।
12. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
13. आपकी सब्जी तैयार है। रोटी के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!