आसानी से बनाएं एप्पल Saute सैंडविच

Edited By Updated: 10 Oct, 2018 01:21 PM

एप्पल Saute सैंडविच को आप आसानी से बना सकते हैं ।

एप्पल Saute सैंडविच को आप आसानी से बना सकते हैं । आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
एप्पल - 710 ग्राम
मक्खन - 2 चम्मच
ब्राऊन शुगर - 1 बड़ा चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
पानी - 40 मिलीलीटर
ब्रेड स्लाइस
अंडे - 3
पार्डर चीनी - 2 चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1/2 चम्मच
वनिला एसेंस  - 1 चम्मच
दूध - 200 मिलीलीटर

तैयारी
1. 710 ग्राम सेब लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक कड़ाही में 2 चम्मच मक्खन गर्म करें। 710 ग्राम सेब डालें।
3. 1 बड़ा चम्मच ब्राऊन शुगर मिलाएं।  फिर 1 1/2 चम्मच दालचीनी पाऊडर तथा  40 मिलीलीटर पानी  मिलाएं।
4. मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए सेब को हलका भूनें।
5. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
6. एक ब्रैड लें और पके हुए सेब इसमें डालें।
7. इसे दूसरे ब्रैड के साथ कवर करें।
8. एक बाऊल में 3 अंडे डालकर फैंटे।
9. 2 चम्मच पाऊडर चीनी, 1/2 चम्मच दालचीनी पाऊडर तथा 1 चम्मच वनिला एसेंस मिलाएं।
10. 200 मिलीलीटर दूध डालें।
11. अब ब्रैड को इससे कोटिंग करें।
12. पैन में कुछ मक्खन गर्म करें। उस पर ब्रैड का टुकड़ा रखें।
13. कुक करें जब तक यह पक न जाए। इसे आधे में काट लें।
14. गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!