बेबी कॉर्न विद कोटेज चीज़ का स्वाद आपको बना देगा क्रेजी

Edited By Updated: 06 Oct, 2018 10:41 AM

baby corn with cottage cheese

पनीर के साथ बेबी कॉर्न का मेल दिखने में बहुत अच्छा लगता है और मुझे यकीन है कि आपके बच्चे को भी यह बेहद पसंद आएगा। इस व्यंजन को चटपटा बनाने के लिए मसालों का प्रयोग किया गया है।

पनीर के साथ बेबी कॉर्न का मेल दिखने में बहुत अच्छा लगता है और मुझे यकीन है कि आपके बच्चे को भी यह बेहद पसंद आएगा। इस व्यंजन को चटपटा बनाने के लिए मसालों का प्रयोग किया गया है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पानी - 450 मिलीलीटर
बेबी कॉर्न - 200 ग्राम
नमक - 2 टी स्पून
नींबू का रस - 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 1
धनिया- 1 1/2 टी स्पून
तेल - 4 टेबल स्पून, विभाजित
शिमला मिर्च - 110 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
प्याज - 150 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 1/2 टी स्पून
टमाटर - 100 ग्राम
नमक - 1 1/2 टी स्पून
सूखी मेथी - 1 टेबल स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
आमचूर - 1/2 टी स्पून 
धनिया - 2 टेबल स्पून
पानी - 80 मिलीलीटर
टमाटर - 170 ग्राम
पनीर - 200 ग्राम
अदरक - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पॉट में 450 मिलीलीटर पानी, 200 ग्राम बेबी कॉर्न, 2 चम्मच नमक, 1 चम्मच नींबू का रस डालकर 4-5 मिनट के लिए उबाल लें।
2. इसे थोड़ा ठंडा कर पानी से अलग रखें।
3. एक पैन में सूखी लाल मिर्च तथा धनिया डालकर भूनें,इसके बाद ब्लेंडर में स्थानांतरित कर इसे ब्लेंड कर लें।
4. बेबी कॉर्न को टुकड़ों में काटे। पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और इसमें बेबी कॉर्न डालकर भूनें।
5. एक अन्य पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें शिमला मिर्च डालकर 5 से 7 मिनट के लिए भुनें।
6. इसे गैस से हटा कर अलग रखें।
7. एक कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें तैयाक मसाला डालें।
8. फिर प्याज भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं।
9. अब टमाटर डालकर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
10. इसके बाद नमक, सूखा मेथी,हल्दी,गर्म मसाला, आमचूर पाऊडर तथा धनिया मिलाएं।
11. इसमें 80 मिलीलीटर पानी डालें।
12. अब बेबी कॉर्न डालें,टमाटर,पनीर, भुनी शिमला मिर्च मिलाएं। मध्यम आंच पर 7-10 मिनट तक पकाएं।
13. अदरक के साथ गार्निश करें और। गर्मा-गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!