Bean & Pasta Stew With चीज बॉल

Edited By Updated: 10 Nov, 2018 11:41 AM

चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी सर्व करना है, तो चीज बॉल्स बनाकर देखें। इन्हें पार्टी मेन्यू में भी शामिल किया जा सकता है।

चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी सर्व करना है, तो चीज बॉल्स बनाकर देखें। इन्हें पार्टी मेन्यू में भी शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि

सामग्री
Grated पनीर - 280 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 टी स्पून
ओरेग्नो - 1/2 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
मैदा- 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
पानी - 170 मिलीलीटर
ब्रैड क्रम - कोटिंग के लिए
तलने के लिए तेल
जैतून का तेल - 2 टेबल स्पून
प्याज - 150 ग्राम
गाजर - 150 ग्राम
लहसुन - 2 टेबल स्पून
टमाटर - 380 ग्राम
अजवाइन - 100 ग्राम
पानी - 200 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
सूखा धनिया - 1 1/2 टी स्पून
चिली फ्लेक्स - 1/2 टी स्पून
नींबू का रस - 2 टी स्पून
उबली मैकरोनी - 150 ग्राम
उबली सफेद सेम - 250 ग्राम


तैयारी
1.एक कटोरे में पनीर,नमक,काली मिर्च, चिली फ्लेक्स,ओरेग्नो तथा 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर अच्छी तरह
मिलाएं।
2.अपने हाथों में कुछ मिश्रण लें और इसे एक गेंद की तरह बनाएं।
3.एक अन्य कटोरे में मैदा, 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर तथा 170 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
4.तैयार गेंद लें और इसे  मिश्रण से कोटिंग करें,ब्रैड क्रम से कोट करें और फिर तेल गर्म कर डीप फ्राई करें।
5. इसे टिशू पेपर पर निकाल लें। अब एक  कड़ाही में जैतून का तेल गर्म करें और प्याज भूनें।
6. इसमें गाजर मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
7.2 -3 मिनट के लिए लहसुन डालकर भूनें।
8.फिर टमाटर तथा अजवाइन  मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
9.200 मिलीलीटर पानी  डालकर उबाल आने दें।
10. फिर नमक, काली मिर्च, सूखा धनिया, चिली फ्लेक्स तथा नींबू का रस मिलाएं।
11.इसे फिर से उबाल आने दें।
12.अब मैकरोनी तथा सेम  मिलाएं। तले गोले डालें और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
13.आपकी चीज बाल तैयार हैं। गर्मा - गर्म परोस

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!