स्नैक्स में इंडियन-इटैलियन डिश है बटर चिकन पास्ता

Edited By Sonia Goswami,Updated: 05 Oct, 2018 04:28 PM

स्नैक्स में इंडियन-इटैलियन डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बटर चिकन पास्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

स्नैक्स में इंडियन-इटैलियन डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बटर चिकन पास्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जानें इसे बनाने का तरीका..

सामग्री
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम
दही - 100 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 30 मिलीलीटर
पानी - 1.5 लीटर
पास्ता - 200 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
तेल - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
मक्खन - 50 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 1 9 0 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 60 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 500 ग्राम चिकन लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें। इसमें दही, अदरक लहसुन पेस्ट,  लाल मिर्च, जीरा पाऊडर, गर्म मसाला, नमक तथा नींबू का रस मिलाएं और 30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
3. कडाही में 1.5 लीटर पानी,पास्ता,1/4 चम्मच नमक तथा 1 चम्मच तेल डालकर उबालें पक जानें पर इसे अलग रखें।
4. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें मसालेदार चिकन के टुकड़े डालकर पकाएं और अलग रखें।
5. एक कड़ाही में 50 ग्राम मक्खन गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं।
6. फिर प्याज डालकर भूनें। अब 190 ग्राम टमाटर प्यूरी मिलाएं और 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला  तथा 100 मिलीलीटर पानी मिलाएं। उबाल आने दें।
8. अब इसमें पका हुआ चिकन मिलाएं। 60 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं।
9. फिर इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं। माध्यम आंच पर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
10. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। गर्मा गर्म परोसें।
 


 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!