गाजर से बनाएं मजेदार केक

Edited By Updated: 03 Dec, 2018 11:14 AM

गाजर से बना हलवा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन इससे बना मजेदार केक आपने नहीं चखा होगा।

गाजर से बना हलवा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन इससे बना मजेदार केक आपने नहीं चखा होगा। आज हम आपके लिए लेकर आए है,गाजर से बना केक। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
गाजर - 600 ग्राम
मैदा - 200 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1/2 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
अखरोट - 100 ग्राम
अंडे - 4
पाऊडर चीनी - 200 ग्राम
तेल - 80 मिलीलीटर
वेनिला एक्सट्रेक्ट- 1 टी स्पून
दालचीनी पाऊडर - 1 टी स्पून
दूध - 50 मिलीलीटर
क्रीम पनीर - 350 ग्राम
ताजा क्रीम - 90 मिलीलीटर
वेनिला एक्सट्रेक्ट- 2 चम्मच
मक्खन - 50 ग्राम
पाऊडर चीनी - 400 ग्राम
नारियल - 40 ग्राम

तैयारी
1. एक ब्लेंडर में 600 ग्राम गाजर को ब्लेंड करें।
2. एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाऊडर, बेकिंग सोडा, नमक तथा 100 ग्राम अखरोट मिलाएं।
3. एक अन्य कटोरे में 4 अंडे फैंट लें।
4. 200 ग्राम पाऊडर चीनी मिलाएं। फिर 80 मिलीलीटर तेल मिलाएं।
5. इसके बाद वेनिला एक्सट्रेक्ट, दालचीनी पाऊडर मिलाएं।
6. अब इसमें गाजर मिलाएं। 50 मिलीलीटर दूध डालकर हिलाएं।
7. इसमें तैयार आटा मिश्रण मिलाएं। अब  इसमें तैयार मिश्रण मिलाएं।
8. ओवन को 400 डिग्री फ़ारेनहाइट / 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 40 - 50 मिनट के लिए सेक लें।
9. इसे ओवन से हटा दें और इसे ठंडा होने दें। एककटोरे में क्रीम पनीर, ताजा क्रीम तथा वेनिला एक्सट्रेक्ट मिलाएं।
10. 50 ग्राम मक्खन मिलाएं। अब 400 ग्राम पाऊडर चीनी तथा 40 ग्राम नारियल मिलाएं।
11. केक पर फैलाएं।
12. नारियल के साथ गार्निश करें।
13. स्लाइस में इसे काट लें और सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!