चीज़ केक मफिन्स विद मसाला टी

Edited By Updated: 12 Nov, 2018 12:05 PM

बच्चों को ही नहीं चीज़ केक मफिन्स बड़ों को भी बेहद पसंद आते हैं।

बच्चों को ही नहीं चीज़ केक मफिन्स बड़ों को भी बेहद पसंद आते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

सामग्री
(केक मफिन के लिए)
मैदा- 250 ग्राम
दालचीनी पाऊडर - 2 चम्मच
अदरक पाऊडर - 1/2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/2 चम्मच
नटमेग पाऊडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
एप्पल सॉस - 450 ग्राम
पाऊडर ब्राउन शुगर - 150 ग्राम
अंडे - 2
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
तेल - 80 मिलीलीटर
क्रीम पनीर - 200 ग्राम
पाऊडर चीनी - 80 ग्राम
वेनिला  एक्सट्रेक्ट  - 1 चम्मच
इस तरह म करें तैयार
1. सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, दालचीनी पाऊडर, अदरक पाऊडर, इलायची पाऊडर,नटमेग पाऊडर, बेकिंग सोडा तथा नमक मिलाएं।
2. एक अन्य कटोरे में एप्पल सॉस तथा ब्राऊन शुगर मिलाएं।
3. इसके बाद 2 अंडे,वेनिला  एक्सट्रेक्ट तथा 80 मिलीलीटर तेल मिलाएं।
4. फिर इसमें तैयार आटा मिश्रण मिलाकर गोले बनाएं और एक तरफ रखें।
5. इसके बाद एक कटोरे में क्रीम पनीर, पाऊडर चीनी तथा वेनिला एक्सट्रेक्ट मिलाएं।
6. मफिन ट्रे में तैयार गोले डालें। प्रत्येक कप के केंद्र में चीज़केक का मिश्र मिलाएं।
7. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 45 मिनट के लिए सेक लें।
8. इसे ओवन से हटा दें और इसे ठंडा होने दें।
---------------------------
(मसाला चाय के लिए सामग्री)
पानी - 50 मिलीलीटर
ग्रीन इलायची - 2 
दालचीनी - 1 इंच
स्टार एनीज - 1
अदरक - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
चाय पत्तियां - 1 चम्मच
दूध - 50 मिलीलीटर
(मसाला चाय कैसे करें तैयार)
1. टी पैन में 50 मिलीलीटर पानी , हरी इलायची, दालचीनी ,स्टार एनीज , अदरक, चीनी तथा चाय की पत्तियां डालकर उबालें।
2. अब 50 मिलीलीटर दूध मिलाएं। तैयार चाय के साथ चीज़केक मफिन सर्व करें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!