साऊथ इंडियन मसालों से भरपूर चेत्तीनाद एग करी

Edited By Updated: 22 Jan, 2019 01:32 PM

साधारण एग करी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन चेत्तीनाद एग करी की बात ही अलग है। इस एग करी की खासियत यह है कि इसमें साउथ इंडियन मसाले भरपूर मात्रा होते हैं जोकि नॉर्मल एग करी से इसे अलग बनाते हैं।

साधारण एग करी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन चेत्तीनाद एग करी की बात ही अलग है। इस एग करी की खासियत यह है कि इसमें साउथ इंडियन मसाले भरपूर मात्रा होते हैं जोकि नॉर्मल एग करी से इसे अलग बनाते हैं। आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
पानी - 700 मिलीलीटर
अंडे - 5
तेल - 2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
तेल - 1 1/2 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
सौंफ - 1 चम्मच
इलायची - 2  
लौंग - 3 
धनिया बीज - 2 चम्मच
दालचीनी - 1 इंच
सूखी लाल मिर्च - 3
नारियल - 50 ग्राम
तेल - 2 बड़े चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
करी पत्ते - 12
प्याज - 150 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 150 ग्राम
पानी - 200 मिलीलीटर
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच

तैयारी
1. एक कड़ाही  में 700 मिलीलीटर पानी में 5 अंडे उबालें और ठंडा कर छील लें।
 2. फिर इनमें कांटे की मदद से छेद कर ले ताकि ग्रेवी का असर इसमें आए।
3. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें नमक तथा लाल मिर्च डालकर हिलाएं।
4. फिर इसमें उबले हुए अंडे डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
5. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसे गैस से निकालें और एक तरफ रख दें।
7. एक दूसरे पैन में तेल गरम करें। फिर जीरा, सौंफ,इलायची, लौंग तथा धनिया बीज डालकर 1 - 2 मिनट तक हिलाएं।
8.इसमें दालचीनी,सूखी लाल मिर्च मिलाएं।
9. अब 50 ग्राम नारियल डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
10. इसे सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। गैस से हटाएं और इसे एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें।
11.  चिकनी पेस्ट बनाएं और एक तरफ रख दें।
12. एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
13. करी पत्ते डालें। फिर प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें।
14. 150 ग्राम टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से मिलाएं।
15. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
16. अब इसमें पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं।
17. 200 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। उबाल लें।
18. फिर  हल्दी, नमक, लाल मिर्च तथा धनिया पाऊडर डालकर  मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
19. अब  इसमें पके हुए अंडे डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। मध्यम आंच पर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। धनिए के साथ  गार्निश करें।
20. रोटी या नान के साथ गर्मा-गर्म परोसें। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!