चिकन चीज़ & मशरूम डैम्पर बनाने में आसान

Edited By Updated: 15 Nov, 2018 01:12 PM

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चिकन चीज़ & मशरूम डैम्पर की रेसिपी।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चिकन चीज़ & मशरूम डैम्पर की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
ताजा क्रीम - 150 ग्राम
दूध - 150 मिलीलीटर
अंडे - 2
मैदा - 400 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 2 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
ओरेग्नो - 1/2 टी स्पून
चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 टी स्पून
पानी - 800 मिलीलीटर
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम
तेल - 20 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टी स्पून
प्याज - 75 ग्राम
मशरूम - 150 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
ओरेग्नो - 1 टी स्पून
चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच
पनीर - स्वाद अनुसार
बीट अंडा- ब्रशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले कटोरे में ताजा क्रीम, दूध तथा 2 अंडे मिलाएं।
2. एक अन्य कटोरे में मैदा,बेकिंग पाऊडर, नमक, काली मिर्च,ओरेग्नो तथा चिल्ली फ्लेक्स मिलाएं।
3. अब इसमें तैयार क्रीम और दूध मिश्रण मिलाएं और मुलायम आटा गूंथ लें।
4. एक बर्तन लें और इसमें 800 मिलीलीटर पानी में बेनालेस चिकन को मध्यम आंच पर 15-20 मिनट के
लिए उबाल लें।
5. ढक्कन खोलें और चिकन निकालें। एक तरफ रखें।
6. एक पैन में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें और इसमें लहसुन डालकर भूनें ।
7. फिर प्याज डालकर भूनें। अब मशरूम मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए पकाएं।
8. इसमें उबला हुआ चिकन मिलाएं। फिर इसमें नमक, काली मिर्च,ओरेग्नो तथा चिल्ली फ्लेक्स मिलाएं।  
9. इसे मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें और गैस से हटा दें।
10. इसके बाद आटे से रोटी बनाएं और इसमें चिकन और मशरूम मिश्रण भरें।
11. पनीर के साथ गार्निश करें।
12. इसे दूसरी रोटी से कवर करें और किनारों को काटें की मदद से सील करें।
13. अब अंडे  के साथ ब्रशिंग करें और केंद्र में कट लगा दें।
14. अब इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
15. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट/180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 1 घंटे के लिए सेक लें।
16. स्लाइस काटें और गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!