बच्चे-बूढ़े सबकी पसंद चिकन हल्दीघाटी

Edited By Updated: 18 Oct, 2018 11:01 AM

बच्चे बूढ़े और जवान ऐसे कई लोग हैं जिन्हें चिकन काफी पसंद होता है। अक्सर अपने रोड ट्रिप के दौरान जब हाईवे पर किसी ढाबे के किनारे गाड़ी रूकती है तो वहां मिलने वाली स्वादिष्ट चिकन करी और नान का स्वाद तो कई बाद चखा होगा लेकिन चिकन हल्दीघाटी उससे भी...

बच्चे बूढ़े और जवान ऐसे कई लोग हैं जिन्हें चिकन काफी पसंद होता है। अक्सर अपने रोड ट्रिप के दौरान जब हाईवे पर किसी ढाबे के किनारे गाड़ी रूकती है तो वहां मिलने वाली स्वादिष्ट चिकन करी और नान का स्वाद तो कई बाद चखा होगा लेकिन चिकन हल्दीघाटी उससे भी लाजवाब डिश है। आइए जानते हैं इसे कैसे घर पर बनाया जाए।
 
सामग्री
दही - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
धनिया साबत - 1 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
काली मिर्च - 10
लौंग - 8 
काजू - 25 ग्राम
घी - 50 ग्राम
प्याज - 200 ग्राम
चिकन - 700 ग्राम
धनिया - 1 1/2 चम्मच
नमक - 2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 3/4 चम्मच
दूध - 100 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 100 मिलीलीटर
प्याज जरुरत अनुसार
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक ब्लेंडर में दही, हरी मिर्च, अदरक, धनिया , जीरा, हल्दी, काली मिर्च, लौंग तथा काजू डालकर  पेस्ट बनाएं।
2. इसके बाद कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करें और प्याज डालकर भूनें।
3. 700 ग्राम चिकन मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
4. अब इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं। धनिया डालें और उबाल आने दें।
5. मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसमें नमक, धनिया पाऊडर, गर्म मसाला तथा लाल मिर्च मिलाएं।
7. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट के लिए पकाएं।
8. ढक्कन खोलें और इसे  अच्छी तरह हिलाएं।
9. फिर दूध,ताजा क्रीम डालकर उबाल आनें दें।
10. मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए कुक करें।
11. प्याज स्लाइस और धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
12.आपकी रेसिपी तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!