चिली बेबी कॉर्न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट

Edited By Updated: 27 Oct, 2018 12:45 PM

चिली बेबी कॉर्न  की रेसिपी में पहले बेबी कॉर्न को मैदे और कॉर्न फ्लोर के घोल में लपेट के करारा होने तक तला गया है।

चिली बेबी कॉर्न  की रेसिपी में पहले बेबी कॉर्न को मैदे और कॉर्न फ्लोर के घोल में लपेट के करारा होने तक तला गया है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट तथा आसानी से बनने वाली रेसिपी है।


सामग्री
बेबी कॉर्न - 420 ग्राम
मैदा- 100 ग्राम
राईस फ्लोर - 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 50 ग्राम
सफेद काली मिर्च - 1 टी स्पून
सोया सॉस - 2 टी स्पून
पानी - 220 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल
तेल - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 80 ग्राम
शिमला मिर्च - 670 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
हरे प्याज - 50 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
सोया सॉस - 1 टेबल स्पून
चिली लहसुन सॉस - 1 टेबल स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
नमक - 1/4 चम्मच
हरे प्याज - 50 ग्राम

तैयारी
1. सबसे पहले 420 ग्राम बेबी कॉर्न लें और मध्यम टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद कटोरे में मैदा, राईस फ्लोर, कॉर्न फ्लोर, सफेद काली मिर्च,सोया सॉस तथा 220 मिलीलीटर पानी मिलाएं।
3.  बेबी कॉर्न लें  और मिश्रण में डुबो कर डीप फ्राई करें। इसे टिशू पेपर पर निकालें और अलग रखें।
4. एक अन्य कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें लहसुन-अदरक डालकर भूनें।
5. फिर प्याज तथा शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए भूनें।
6. फिर हरी मिर्च ,हरे प्याज तथा  गाजर मिलाकर मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
7. इसके बाद सोया सॉस,चिली लहसुन सॉस तथा पानी मिलाएं।
8. अब तले हुए बेबी कॉर्न तथा नमक मिलाएं।  हरे प्याज से गार्निशिंग करें।  
9. फिर मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। आपकी चिली बेबी कॉर्न रेसिपी तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!