खानें में लाजवाब Chipotle Style Burrito

Edited By Updated: 23 Oct, 2018 01:31 PM

Chipotle Style Burrito सुनने में एक अलग सी रेसिपी है लेकिन खाने में उतनी ही मजेदार है।

Chipotle Style Burrito सुनने में एक अलग सी रेसिपी है लेकिन खाने में उतनी ही मजेदार है।
सामग्री
(For Cilantro Lime Rice)
चावल - 220 ग्राम
पानी - 1 लीटर, विभाजित
नमक - 1/2 चम्मच
जैतून का तेल - 1 चम्मच
धनिया - 10 ग्राम
नींबू का रस - 2 चम्मच
तैयारी
 
1. एक कटोरे में चावल को पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।
2. 500 मिलीलीटर पानी गर्म करें। इसमें भिगोकर रखे चावल डालें। नमक तथा तेल मिलाएं।
3. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
4. ढक्कन खोलें और इसे गैस से हटा दें।
5. इसे एक  कटोरे में स्थानांतरित करें। इसमें धनिया तथा नींबू का रस मिलाएं।
6. एक तरफ रखें।
------------------------
(खट्टी क्रीम के लिए)
ताजा क्रीम - 200 ग्राम
नींबू का रस - 2 चम्मच
दूध - 60 मिलीलीटर
( क्रीम तैयार करें)
1.  कटोरे में ताजा क्रीम, नींबू का रस तथा दूध मिलाएं।
2. रात भर के लिए रख दें।
-------------------------------
(For Pico De Gallo)
टमाटर - 260 ग्राम
प्याज - 85 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
हरी मिर्च- 1 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
(तैयारी)
1. एक कटोरे में टमाटर, प्याज, धनिया,हरी मिर्च,नींबू का रस तथा नमक मिलाएं।
2. एक तरफ रखें।
----------------------
(बीन्स के लिए)
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 60 मिलीलीटर
उबले  काले सेम - 200 ग्राम
उबले लाल सेम - 200 ग्राम
साल्सा - 2 चम्मच
(बीन्स करें तैयार)
1. कड़ाही में  तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, लाल मिर्च तथा नमक मिलाएं।
2. 60 मिलीलीटर पानी डालें।
3. अब 200 ग्राम उबले काले सेम, लाल सेम  मिलाएं। उबाल आने दें।
4. मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसे कटोरे में स्थानांतरित करें। साल्सा मिलाकर मैश करें।
6. एक तरफ रखें।
----------------------------

(कार्न साल्सा के लिए)
स्वीट कार्न - 460 ग्राम
प्याज - 1 9 0 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
हरी मिर्च - 2 चम्मच
नींबू का रस - 60 मिलीलीटर
वाईट वाईन विनेगर - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/4 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच

(कार्न साल्सा तैयार करें)
1. एक कटोरे में सभी चीजों को मिलाएं और 20 मिनट के लिए रख दें।
--------------------------------
(For Tortillas )
मैदा - 300 ग्राम
गेहूं का आटा - 160 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1/4 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
मक्खन - 100 मिलीलीटर
गर्म पानी - 200 मिलीलीटर

(टोर्टिलस के लिए)
1. एक कटोरे में मैदा, गेहूं का आटा, बेकिंग पाऊडर, नमक तथा 100 मिलीलीटर मक्खन मिलाएं।
2. फिर 200 मिलीलीटर गर्म पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. 20 मिनट के लिए आटा रख दें।
4.मैदे से पतली रोटी बनाएं और तवे पर इसे पकाएं और अलग रखें।
-------------------------------------

(Guacamole के लिए)
एवोकैडो - 170 ग्राम
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
ठंडा पानी - 110 मिलीलीटर
जैतून का तेल - 2 चम्मच
प्याज - 70 ग्राम
(Guacamole के लिए)
1. एक ब्लेंडर में सभी चीजों को मिलाएं।
2. एक तरफ रखें।
-------------------------
(शेष सामग्री)
चेडर पनीर - स्वाद
Lettuce 
(बाकी तैयारी)
1. टोर्टिलस लें और पके हुए चावल, सेम, तैयार पिको डी गैलो और कॉर्न साल्सा मिलाएं।
2. खट्टी क्रीम और guacamole के साथ गार्निशिंग करें। सर्व करें।
 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!