चॉकलेट और ऑरेंज ब्रैड बटर पुडिंग

Edited By Updated: 08 Dec, 2018 06:02 PM

बच्‍चों को मीठा पसंद होता है इसलिए चॉकलेट और ऑरेंज ब्रैड बटर पुडिंग उन्हें बेहद पसंद आएगी।

बच्‍चों को मीठा पसंद होता है इसलिए चॉकलेट और ऑरेंज ब्रैड बटर पुडिंग उन्हें बेहद पसंद आएगी। अगर घर में ब्रेड बची हुई है तो आप उससे बच्‍चों को मजेदार पुडिंग बनाकर खिला सकती हैं।  

सामग्री
ओरेंज छील - 100 ग्राम
चीनी - 250 ग्राम
ओरेंज जूस - 200 मिलीलीटर
चॉकलेट - 100 ग्राम
ताजा क्रीम - 100 मिलीलीटर
ब्रेड स्लाइस
मक्खन
दूध - 300 मिलीलीटर
अंडे - 3
ताजा क्रीम - 200 ग्राम
पाऊडर ब्राऊन शुगर - 50 ग्राम
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 2 चम्मच

तैयारी
1. सबसे पहले पैन लें। उसमें ओरेंज छील,चीनी तथा ओरेंज का जूस डालकर उबालें।
2. इसके बाद पैन में चॉकलेट तथा ताजा क्रीम डालकर हलका गर्म करें और फिर गैस से हटा दें।
3. इसके बाद ब्रैड स्लाइस लें और उस पर मक्खन फैलाएं।
4. एक टुकड़े पर तैयार नारंगी मिश्रण फैलाएं। दूसरे ब्रैड पर तैयार चॉकलेट फैलाएं।
5. इसे अन्य ब्रैड पर रखें।  अलग रखें।
6. एक कटोरे में दूध, 3 अंडे,ताजा क्रीम,ब्राऊन शुगर तथा वनिला एक्सट्रेक्ट  अच्छी तरह से मिलाएं।
7. तैयार मिश्रण के ऊपर इस मिश्रण को फैलाएं।
8. चॉकलेट के साथ गार्निश करें।
9. ओवन को 335 डिग्री फेरनहाइट / 170 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 30 - 35 मिनट के लिए सेक लें।
10. इन्हें स्लाइस में काटें। आइसक्रीम या ओरेंज टुकड़ा ऊपर रखें  ।
11. चॉकलेट या चॉकलेट सिरप के साथ गार्निश करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!