कॉर्न एडं चीज़ Wontons से बच्चों को करें खुश

Edited By Updated: 07 Sep, 2018 05:10 PM

कॉर्न एडं चीज़ Wontons बच्चों और बड़ों को काफी पसंद आते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।

कॉर्न एडं चीज़ Wontons बच्चों और बड़ों को काफी पसंद आते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।

सामग्री
(चटनी के लिए)
पानी - 150 मिलीलीटर
ब्राऊन शुगर - 40 ग्राम
कैचअप - 55 ग्राम
रेड चिल्ली सॉस - 1 टेबल स्पून
सोया सॉस - 2 टेबल स्पून
नमक - 1/4 टी स्पून
वाईट पेपर पाऊडर - 1/4 टी स्पून
कॉर्न स्टार्च - 2 टेबल स्पून
पानी - 2 टेबल स्पून
 
चटनी करें तैयार
1. एक पैन में 150 मिलीलीटर पानी तथा 40 ग्राम ब्राऊन शुगर मिलाएं।
2. फिर कैचअप, चेड चिल्ली सॉस तथा सोया सॉस  मिलाएं।
3. अब नमक,वाईट पेपर पाऊडर मिलाएं।
4. इसे उबाल आने दें।
5. एक कटोरे में कॉर्न स्टार्च तथा पानी मिलाएं।
6. इसे पैन में डालकर थिक होने तक कुक करें।
7. इसे गैस से हटा कर अलग रखें।
-----------------------
(डोह के लिए सामग्री)

मैदा- 250 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - 120 मिलीलीटर
डोह करें तैयार
एक मिश्रण कटोरे में मैदा,नमक तथा पानी मिलाकर डोह तैयार कर 20 मिनट के लिए रख दें।
-------------------------------

(भराई के लिए सामग्री)
प्रोसेस्ड चीज - 150 ग्राम
स्वीट कॉर्न - 165 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1/4 टी स्पून
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 टी स्पून
पानी - ब्रशिंग के लिए
तलने के लिए तेल
(भराई के लिए मिश्रण करे तैयार)

एक कटोरे में पनीर,स्वीट कॉर्न,हरी मिर्च, नमक तथा काली मिर्च पाऊडर मिलाएं।
-----------------------------
इस तरह तैयार करें Wontons
1.आटे से छोटी-छोटी रोटी बनाएं
2.वर्ग आकार में काट लें।
3.उस पर तैयार सामग्री भरें।
4.पानी के साथ किनारों को ब्रश करें।
5.अब  एक त्रिकोण आकार बनाकर किनारों को सील करें।
6.कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
7.इसे टिशू पर निकालें और तैयार सॉस के साथ परोसें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!