क्लासिक इंडियन रेसिपी है क्रीमी कढ़ाई चिकन

Edited By Updated: 28 Nov, 2018 05:05 PM

क्रीमी चिकन एक क्लासिक इंडियन चिकन करी है। कड़ाही चिकन उत्तर भारत की लोकप्रिय चिकन रेसिपीज़ में से एक है, जिसमें ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कड़ाही चिकन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस रेसिपी में चिकन को कड़ाही में पकाया जाता है।

 क्रीमी चिकन एक क्लासिक इंडियन चिकन करी है। कड़ाही चिकन उत्तर भारत की लोकप्रिय चिकन रेसिपीज़ में से एक है, जिसमें ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कड़ाही चिकन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस रेसिपी में चिकन को कड़ाही में पकाया जाता है। 


 सामग्री
धनिया-1 बड़ा चम्मच
सूखी लाल मिर्च-3
घी - 60 ग्राम
मेथी बीज - 1/2 चम्मच
प्याज - 200 ग्राम
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
चिकन - 600 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
आमचूर पाऊडर - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला-1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च - 240 ग्राम
हरी मिर्च - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 150 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1.एक पैन में धनियां तथा लाल मिर्च डालकर भूनें। इसे गैस से हटा दें और बेलन से पीस कर रख लें।
2. कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें मेथी बीज तथा भुना मसाला डालें। फिर प्याज भूनें।
3.इसके बाद लहसुन, अदरक डालें। भुना हुआ धनिया , लाल मिर्च तथा धनिया पाऊडर मिलाएं।
4. चिकन मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसके बाद टमाटर, नमक,आमचूर पाऊडर तथा गर्म मसाला मिलाएं।
6.इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
7.ढक्कन खोलें टमाटर प्यूरी तथा धनिया मिलाएं।
8.फिर शिमला मिर्च मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
9. हरी मिर्च मिलाएं। अब ताजा क्रीम मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
10.धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी, नान या लच्छा पराठां के साथ सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!