Dil pasand से करें बच्चों को खुश

Edited By Updated: 17 Sep, 2018 02:59 PM

Dil pasand बिल्कुल हटकर डिश है जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। बच्चे इसे बेहद पसंद करते हैं।

Dil pasand बिल्कुल हटकर डिश है जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। बच्चे इसे बेहद पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।
 
सामग्री
सूखा खमीर - 2 टी स्पून
चीनी - 2 टेबल स्पून
गर्म दूध - 100 मिलीलीटर
मैदा - 160 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
Grated नारियल - 140 ग्राम
टूटी फ्रूटी - 110 ग्राम
 लाल चेरी - 40 ग्राम
काजू - 40 ग्राम
किशमिश - 40 ग्राम
Desiccated नारियल - 2 टेबल स्पून
ब्राऊन शुगर - 2 टेबल स्पून
इलायची पाऊडर - 1/2 टी स्पून
मक्खन - ब्रशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर,  चीनी तथा गर्म दूध मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, नमक तथा मक्खन डालकर मुलायम आटा गूंथ कर 2 घंटे के लिए रख दें।
3. एक पैन लें उसमें नारियल डालकर भूनें। इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें, टूटी फ्रूटी, चेरी, काजू,
 किशमिश, नारियल, ब्राऊन शुगर तथा इलायची पाऊडर मिलाएं ।
4. अब आटे को दो भागो में बांट कर फ़्लैट कर रोटी की तरह बना लें और बेकिंग डिश में स्थानांतरित करें।
5. रोटी के ऊपर तैयार भराई फैलाएं। इसके ऊपर एक और रोटी रखें। किनारों को सील करके इसे अंदर घुमाएं।
6. इसे मक्खन के साथ ब्रशिंग करें। इसके ऊपर कट लगाएं। 30 मिनट के लिए रख दें।
7. ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 30 मिनट के लिए सेक लें।
8.  ओवन से निकालें और ठंडा होने दें।
9. इसे मक्खन के साथ ब्रशिंग करें।
10. स्लाइस में काट कर लर्व करें।
  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!