डोमिनोज स्टाइल पनीर बर्स्ट पिज्जा खाने में लाजवाब

Edited By Updated: 20 Sep, 2018 12:52 PM

पिज्जा इटालियन फ़ूड है, लेकिन ये आज दुनिया के हर हिस्से में खाया व पसंद किया जाता है, जिससे हमारा भारत देश भी अछुता नहीं है। हमारे देश में पिज्जा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर बच्चे इसे बहुत पसंद करते है।

पिज्जा इटालियन फ़ूड है, लेकिन ये आज दुनिया के हर हिस्से में खाया व पसंद किया जाता है, जिससे हमारा भारत देश भी अछुता नहीं है। हमारे देश में पिज्जा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर बच्चे इसे बहुत पसंद करते है। वैसे तो pizza बाज़ार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके लिए हमें अपनी जेब अच्छी खासी ढीली करनी पड़ती है। बाजार में कम पैसे में भी पिज़्ज़ा मिल जाता है, लेकिन उसमें अच्छी गुणवत्ता का फ़ूड नहीं मिलता है, और पैसों के लिए अपनी सेहत से खिलवाड़ बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए आज हम होममेड पिज्जा की रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं। जानते हैं विधि।

सामग्री
सूखा खमीर - 2 टी स्पून
चीनी - 2 टी स्पून
गर्म दूध - 100 मिलीलीटर
मैदा- 570 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
दूध पाऊडर - 45 ग्राम
मक्खन - 50 मिलीलीटर
गर्म दूध - 250 मिलीलीटर
मक्के का आटा
पनीर - जरुरत अनुसार
मोज़ेरेला पनीर - स्वाद अनुसार
पिज्जा सॉस - स्वाद अनुसार
शिमला मिर्च - स्वाद अनुसार
प्याज - जरुरत अनुसार
कॉर्न फ्लोर- स्वाद अनुसार
मशरूम - स्वाद अनुसार
Jalapeños - जरुरत अनुसार
जैतून - स्वाद अनुसार
जैतून का तेल - ब्रशिंग के लिए
चिल्ली फ्लेक्स - स्वाद अनुसार
ओरेंगो - स्वाद अनुसार

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा 100 मिलीलीटर गर्म दूध  मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, नमक, दूध पाऊडर ,50 मिलीलीटर मक्खन तथा 250 मिलीलीटर गर्म दूध मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। 2 घंटे के लिए आटा रख दें।
3. आटा का तीसरा भाग लेकर एक मोटी रेटी बनाएं और तवे पर हल्की सेक लें।
4.  अब बचे आटे को हाथ से फैलाएं। इसके बाद रोलिंग पिन की मदद से इसे फ़्लैट करें।
5. फिर पिज्जा आधार बनाने के लिए इसे अपनी अंगुलियों से फ़्लैट करें।  
6. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें। पिज्जा बेस के ऊपर पनीर  समान रूप से फैलाएं।
7. मोज़ेरेला पनीर डालें। पकी रोटी को इसके ऊपर रखें।
8.  कांटे की मदद से इस रोटी पर छेड करें।  
9. इसके ऊपर पिज्जा सॉस फैलाएं।
10. अब मोज़ेरेला पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न फ्लोर, मशरूम, जलापेनोस और जैतून  डालें।
11. जैतून के तेल के साथ ब्रशिंग करें। इसके ऊपर चिल्ली फ्लेक्स और अन्य मसाले छिड़कें।
12. ओवन को 480 डिग्री फारेनहाइट / 250 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 7 - 10 मिनट के लिए या
पनीर पिघल जाने तक सेक लें।
13. स्लाइस में इसे काट लें। आपका पिज्जा तैयार है। इसे गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!