इस बार ट्राई करें एग हरा मसाला

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Nov, 2018 03:03 PM

egg hara masala

एग भुर्जी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा क्यों न इस बार एग मसाला ट्राई किया जाए।

एग भुर्जी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा क्यों न इस बार एग मसाला ट्राई किया जाए।  आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पानी - 500 मिलीलीटर
सिरका - 2 चम्मच
अंडे - 6
तेल - 1 बड़ा चम्मच
धनिया बीज - 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 2
मिंट - 20 ग्राम
धनिया - 40 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
लौंग - 3  
इलायची - 2 
दालचीनी - 1 इंच
तेज पत्ता - 1
जीरा - 1 चम्मच
प्याज - 150 ग्राम
दही - 2 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
पानी - 300 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 30 ग्राम
अंडे का सफेद भाग - गार्निशिंग के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी तथा सिरका डालकर 6 अंडे उबाल लें।
2.अंडे छील कर दो भागों में काट लें।
3.इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें उबले हुए अंडे डालकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक
पकाएं। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
4.एक पैन लें इसमें धनिया के बीज तथा लाल मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
5.इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें । इसमें धनिया डालकर पेस्ट बनाएं।
6. कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें, लौंग, इलायची, दालचीनी , तेज पत्ता तथा जीरा डालकर भूनें।
7. फिर प्याज डालकर भूनें। इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। दही मिलाएं।
8.इसके बाद एक अन्य कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें लहसुन और फिर प्याज पेस्ट मिलाएं।
9. अब 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च मिलाएं। धनिया मिश्रण मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए
कुक करें।
10. इसके बाद नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं। इसमें 300 मिलीलीटर पानी डालकर उबालें।
11. फिर ताजा क्रीम मिलाएं। अब इसमें पके हुए अंडे मिलाएं। मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक
करें। Grated अंडे का सफेद भाग और धनिया के साथ गार्निश करें।
12.रोटी के साथ गर्मा गर्म प

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!