हरा मसाला मटन करी खाने में देगी तीखा स्वाद

Edited By Updated: 06 Nov, 2018 09:54 AM

हरा मसाला मटन करी खाने में देगी तीखा स्वाद

सामग्री
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
प्याज - 230 ग्राम
धनिया - 50 ग्राम
हरे प्याज - 130 ग्राम
तेल - 60 मिलीलीटर
ग्रीन इलायची - 3 फली
ब्लैक इलायची - 1 पॉड
दालचीनी छड़ी - 2 इंच
लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टेबल स्पून
मटन - 920 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
पानी - 500 मिलीलीटर
दही - 300 ग्राम
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
सूखी मेथी की पत्तियां - 1 टेबल स्पून
ग्रीन चिली - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1. एक ब्लेंडर में हरी मिर्च,प्याज, धनिया तथा हरे प्याज को पीस लें। एक तरफ रखें।
2. कड़ाही में 60 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें हरी इलायची,ब्लैक इलायची तथा दालचीनी मिलाएं।
3. इसमें लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट डालकर  2-3 मिनट के लिए भूनें।
4. फिर मटन मिलाएं और मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब इसमें मिश्रित मिश्रण मिलाएं। इसमें नमक, काली मिर्च मिलाएं। अब हल्दी डालें।
6.फिर धनिया पाऊडर मिलाएं। पानी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 20 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
7. ढक्कन खोलें और इसे  अच्छी तरह हिलाएं। फिर इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर 20 मिनट तक
पकाएं। ढक्कन खोलें और अच्छी तरह हिलाएं। दही मिलाएं।
8.इसके बाद गर्म मसाला, सूखी मेथी की पत्तियां मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक
करें।
9.हरी मिर्च के साथ गार्निश करें। नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!